पहलू में आ बैठी है क़यामतों की रात
सोची बहुत है तुमने सभासदों की बात
जब आ गई दिलों में बग़ावतों की बात
तरक़ीब से होने लगी ख़ुशामदों की बात
आख़िरी चीख़ें तो कोई सुन नहीं सका
अब जो याद आती हैं हताहतों की बात !
ग़ल्तियाँ हो जाती हैं कुछ सोचकर कहो
करते नहीं हैं इस तरह ज़लालतों की बात
वाजिब-से हो चले हैं ख़यानतों के खेल
दर-दर भटक रही है अमानतों की बात
रातों पे हो रहे थे जब रोशनी के ज़ुल्म
नानी सुना रही थी तब रहमतों की बात
Wednesday, April 14, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)
